नारायणपुर- प्रखंड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की देर रात बसोबास  जमीन विवाद को लेकर सरवर व रहमान के बीच स्टेशन परिसर में ही जमकर मारपीट हुआ. मारपीट के दौरान चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

मौके पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस के अनि विजय शंकर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच मामले को शांत कराया व मारपीट मैं घायल मो सज्जाद,  मो.आलीम अली, मो.अब्दुल रहमान, मो सरवर अली का नारायणपुर पीएचसी में इलाज कराया.पीएचसी के डाॅ आनंद मोहन ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं.

थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया की रेलवे स्टेशन परिसर का मामला होने पर आरोपी को हिरासत में लेकर बिहपुर जीआरपी को सूचित किया गया. बिहपुर जीआरपी थानाध्यक्ष रामाशीष प्रसाद ने बताया की दोनों पक्षों स  छ: छ: लोगों के विरुद्ध मारपीट को लेकर  प्राथमिकी दर्ज की गई हैं गिरफ्तार मो सज्जाद अली, मो अब्दुल रहमान, मो आलीम अली को न्यायिक हिरासत में गुरुवार को खगड़िया जेल भेजा गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *