नवगछिया  :- बिहार सरकार द्वारा 50 पार शिक्षकों को जबरिया सेवानिवृत्ति देने के निर्णय का नवगछिया अनुमंडलीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने कडा विरोध किया है.

नवगछिया अनुमंडलीय माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा सरकार अपनी कमजोरी छुपाने के लिए है. व अन्य मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए अनावश्यक रूप से शिक्षकों को प्रताड़ित कर रही है. जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. श्री  कुमार ने कहा कि विद्यालय में आधारभूत संरचना के घोर अभाव के बावजूद भी शिक्षक छात्र छात्राओं को पढ़ा रहे हैं.

सरकार द्वारा लिए गए इस तरह के तानाशाही निर्णय से एक और जहां अनुभवी शिक्षकों की संख्या में कमी आएगी वहीं दूसरी और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा भी प्रभावित होगा. यह बहुत बड़ी विडंबना की बात है, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में 65 वर्ष के शिक्षक पढा रहे है. और 90 वर्ष का व्यक्ति देश का राष्ट्रपति बन सकते है. उसी देश में 50 पार  शिक्षकों को जबरीया रिटायर करना यह शिक्षकों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि सरकार इस निर्णय पर पुनर्विचार करे. अगर सरकार इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करती है. तो शिक्षक संघ इस फैसले के ख़िलाफ़ चरणबद्ध आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *