नवगछिया :  नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलनी स्थित हनुमान मंदिर में नवगछिया थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में पुलिस पब्लिक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया. राजेंद्र कॉलोनी में संवाद गोष्टी के दौरान गृह भेदन का मामला सबों के जुवां पर था. वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनीष सिंह ने कहा कि राजेंद्र कॉलोनी में किसी को इंदिरा आवास या बीपीएल की जरूरत नहीं है.

यहां की सबसे बड़ी समस्या गृह भेदन की है. राजेंद्र कॉलोनी में लोग भय के माहौल में जी रहे हैं. जिस दिन राजेंद्र कॉलोनी से गृह भेदन का मामला खत्म हो जाएगा उस दिन नवगछिया का सबसे अच्छा कॉलनी राजेंद्र कॉलोनी होगा. इस मौके पर नवगछिया थाना प्रभारी ने कहा कि कॉलोनी में जो भी व्यक्ति अपना घर किराए पर लगाते हैं उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह किरायेदारों का सत्यापन जरूर कराएं. किरायेदारों का पहचान पत्र, मोबाइल नंबर अवश्य रखें.

अपने किरायेदारों के सत्यापन के लिए वह नवगछिया थाना की मदद ले सकते हैं. वही आम जनता और पुलिस के बीच समन्वय  बनाने के लिए हर संभव मदद करने की बात उन्होंने कही. इसके अलावा राजेंद्र कॉलोनी में गृह भेदन की समस्या खत्म करने के लिए राजेंद्र कॉलोनी सामुदायिक भवन वार्ड नंबर 5 में पुलिस फारी की बनायी गई है.जिसमें रात्रि के समय में 4 पुलिस बल हमेशा मौजूद रहेंगे. जिनका मोबाइल नंबर राम कृष्ण यादव 887744 1748, अरविंद सिंह 95344003133, सुनील मंडल 7549007521,  अरदीप यादव 957083778 इसके अलावा नवगछिया थाना प्रभारी ने अपना मोबाइल नंबर भी संवाद गोष्ठी में आए सभी बुद्धिजीवी लोगों को दी गई. पुलिस पब्लिक संवाद गोष्टी के दौरान डॉक्टर मुकेश कुमार, वार्ड प्रतिनिधि मनीष सिंह, सुनील सिंह, घनश्याम प्रसाद, फाइटर जेम्स, आलोक सिंह अधिवक्ता, वार्ड पार्षद सिकंदर आलम, घनश्याम यादव, उपेंद्र पासवान, अनंत विक्रम सहित राजेंद्र कॉलोनी के कई लोग मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *