नवगछिया : कटिहार बरौनी रेलखंड के बीच नवगछिया जीआरपी थाना क्षेत्र के काढ़ागोला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर मालगाड़ी की चपेट में आने से काढ़ागोला के ठाकुर जी टोला निवासी स्वर्गीय नगीना पासी के 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार की मौत हो गई.
Total Downloads: 79
घटना की जानकारी मिलने पर नवगछिया जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया और परिवार परिजनों को सूचना दी गई.

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक अभिषेक कुमार के परिजन नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि अभिषेक स्टेशन परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर में निर्माण कार्य कर रहा था.वह किसी काम से पटरी पार कर स्टेशन के दूसरी ओर जा रहा था मगर ट्रैन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. वहीं उन्होंने बताया कि अभिषेक तीन भाई है,जिसमें छोटा भाई है . अनुमंडल अस्पताल में मृतक अभिषेक कुमार की माँ मीणा देवी के रोने की चीत्कार से पूरा अनुमंडल अस्पताल गमगीन हो गया थ. वहीं नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

