नवगछिया  : परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया गांव के पास उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, थाना जहांगीरदासपुर के सुर्खरू गांव निवासी ट्रक चालक वीरेंद्र यादव से किए गए लूटपाट के मामले में परबत्ता थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चार अपराधियों को शुक्रवार को देर रात गिरफ्तार कर लिया है.

चारों अपराधियों में जगतपुर गांव के बृजबिहारी यादव के पुत्र टीटू यादव, सुधीर यादव के पुत्र बिट्टू यादव, जय कृष्ण यादव के पुत्र राहुल कुमार और एक अन्य भी है. देर रात परबत्ता पुलिस के थानाध्यक्ष व नवगछिया पुलिस के वरीय पदाधिकारी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रहे थे. जानकारी मिली है कि गुरुवार को दोपहर के समय ट्रक चालक वीरेंद्र यादव अपने ट्रक पर एक बागान में केला लोड कर दूसरे बागान में केला लोड करने जा रहा था. इसी क्रम में 4 अपराधी मौके पर हाईवे हथियार के साथ लैस होकर आ गए.

अपराधियों ने चालक वीरेंद्र यादव से खर्चा पानी के लिए पैसे की मांग की. वीरेंद्र यादव ने ₹500 दे भी दिया. लेकिन लुटेरे ने उसी समय चालक को हथियार का भय दिखाकर उसके पास से 5200 की नकदी और एक सैमसंग का मोबाइल छीन लिया. इस घटना को कई स्थानीय लोगों ने देखा और सुना भी. घटना के बाद सभी अपराधी मौके से भाग गए. उसके बाद अस्थल पर जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक छानबीन किया और चालक के बयान पर मामले की प्राथमिकी पर्वता थाने में दर्ज किया. प्राथमिकी में सभी लुटेरों को नामजद आरोपी बनाया गया है. शुक्रवार की रात परवत्ता के थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने गुप्त सूचना के आधार पर जगतपुर गांव में छपेमारी की और चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी अपराधियों से पूछताछ की जा रही है. शनिवार को सबों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *