खरीक: प्रखंड के राघोपुर विषहरी मंदिर के पास ननकी मंडल के 5 वर्षीय पुत्र को बहला-फुसलाकर ले भागने का प्रयास कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ दबोच लिया है.

के ग्रामीण स्तर से युवक के साथ की गई पूछताछ में युवक कभी अपने आपको नेपाल का बाशिंदा कह रहा था तो कभी खुद को सिलीगुड़ी का निवासी बता रहा था. मौके पर बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण काफी आक्रोशित थे.

ग्रामीणों का कहना है कि उन लोगों ने देखा कि ननकी मंडल के 5 वर्ष के पुत्र को उक्त अज्ञात युवक बहला-फुसला रहा है. जब कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो अज्ञात युवक भागने लगा. इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को खदेड़ कर पकड़ लिया. ग्रामीणो की सूचना पर पहुंची प्रवक्ता पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है. देर रात परवत्ता थाने में युवक से पूछताछ की जा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *