नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिले के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर दुर्गा स्थान हाट निवासी सर्जन साह की पत्नी बिंदु देवी की चोटी काट लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि चोटी काटे जाने का कोई प्रमाण महिला के पास नहीं है. न ही कटे गए बाल हैं और न ही किसी प्रकार के अन्य सबूत. महिला ने घटना की सूचना इस्माइलपुर पुलिस को भी नहीं दी है. महिला का कहना है कि सोमवार को रात में उसकी चोटी किसी ने काट लिया और उसे पता तक नहीं चल सका. सुबह जब उसके बाल आधा फ़ीट छोटे हो गए थे तो उन्हें एहसास हुआ कि उसकी चोटी काट ली गयी है.

Whatsapp group Join

सरपंच ने की मामले की जांच, कहा मामला अफवाह है

पंचायत के सरपंच मो मो जहीद तक जब चोटी काटने की खबर पहुंची तो वे तुरंत महिला के घर पर घटना की जांच करने पहुंच गए. सरपंच ने प्रभात खबर को बताया है कि पूरा मामला एक अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं है. इस तरह की घटना घटी ही नहीं है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की पड़ताल करने के बाद पता चला कि महिला के बाल कटे ही नहीं है. हो सकता है कि महिला को बाल काटने का भ्रम हो रहा हो.

सुबह होते ही पूरे गांव में फैल गयी खबर

मंगलवार को सुबह होते ही छोटी काटने की अफवाह पूरे इलाके में आग की तरह फैल गयी थी. गांव के कुछ युवकों ने घटना का वीडियो बना कर उसे वायरल भी कर दिया. हालांकि गांव के ही कई बुद्धिजीवी लोगों ने इस तरह की अफवाह न फैले इसके लिए कड़े कदम उठाए हैं.

अफवाह न फैलाएं और अफवाहों पर ध्यान भी न दें

इस्माइलपुर के थानाध्यक्ष एसआई संतोष कुमार ने कहा है कि नारायणपुर में चोटी काटने वाली खबर पूरी तरह से अफवाह है. उन्होंने स्थानीय को ग्रामीणों और बुद्धिजीवी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि इस तरह के अफवाह को किसी भी सूरत में ग्रामीण न फैलाएं और कोई अफवाह फैला रहा है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *