नवगछिया : रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के सोहौड़ा गांव में पुलिस ने एक ब्रांडेड नारियल तेल कंपनी के प्रतिनिधि के साथ की गयी छापेमारी में एक नकली मिनी नारियल तेल की कंपनी का भंडापोड़ कर दिया है. पुलिस ने छापेमारी के दौड़ान सहौड़ा गांव के राजकुमार साह को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने उक्त ठिकाने से नकली निहार तेल के 200 एमएल का 200 बोतल और खाली, डब्बा, रेपर बरामद किया है. नकल इस तरह की जा रही थी कि उक्त तेज के बाजार में आने के बाद ग्राहकों को असली नकली में भेद करना काफी मुश्किल होता.

मामले की प्राथमिकी कंपनी के प्रतिनिधि के लिखित आवेदन के आधार पर रंगरा ओपी में दर्ज कर लिया गया है. रंगरा के थानेदार एके आजाद ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति का लिंक कहा से था इसके लिए पुलिस छानबीन कर रही है. गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज देगी.


