नवगछिया: रंगरा चौक प्रखंड के बनिया पंचायत की घटना में बुलबुल देवी 58, पति स्वर्गीय बिन्देश्वरी पासवान का बाल लगभग शाम 4:15 में काट लिये जाने की सूचना मिली है. बाल कैसे कट गए और क्यों कट गए या बताने में महिला पूरी तरह से असमर्थ है.
Total Downloads: 326
बस महिला यही जानती है कि उसके बाल कट गए हैं. ग्रामीण बाल काटने को लेकर तरह तरह की अटकलें लगा रहे हैं. युवा जदयू के जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मामले की जांच की है.
मामले की जांच कर त्रिपुरारि कुमार भारती ने कहा मामला पूरी तरह से अफवाह है और वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है किसी शरारती तत्वों ने इस तरह का काम किया है. पूरे मामले से प्रशासनिक पदाधिकारियों वह पुलिस को अवगत कराया जाएगा.

वही नारायणपुर में दुसरे दिन चोटी काटने की घटना आई सामने प्रखंड में बुधवार की रात्रि बलाहा गांव में सुरेंद्र यादव की पुत्री काजल कुमारी का बाल काटने से विभिन्न गांव के मुहल्ले में भयभीत थे.
भवानीपुर गांव में गुरुवार की सुबह विनोद रजक की पत्नी किरण देवी के बाल काटने व बेहोश होने की सुचना पर मधुरापुर बाजार के डा इकरामूल हक के क्लिनिक पर लोगों की भीड़ उमड़ी. जिसमें तरह तरह के चर्चा कर रहे थे कोई भुत, जिन्न, कीड़ा तो कोई चीन द्वारा कोई नया वायरस इस्तेमाल करने की बात कर रहे थे.

