नारायणपुर – प्रखंड के सोनबर्षा कुर्सेला कोसी तटबंध रायपुर पंचायत के कुशाहा गांव के जिलेबिया मोड़ के पास पानी के रिसाव को लेकर समाजसेवी शंकर साह , मुखिया उमाकांत शर्मा की सूचना पर नारायणपुर सीओ सह आपदा पदाधिकारी रामजपी पासवान, भवानीपुर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने निरीक्षण कर कैंप किए हुए हैं.
Total Downloads: 78
सीओ रामजपी पासवान ने बताया कि नेपाल के बैराज से पानी छोड़ने से अचानक कोसी नदी में उफान आने से तेलडीहा गांव चारों और से पानी घिर कर टापू में.तब्दील हो गया है. साथ ही गांव के अंदर मध्य विधालय का मैदान जलमग्न हो गया है.इधर बाढ की कहर से ग्रामीण दहशत में हैं.

बांध मैं रिसाव से कुशाहा, रायपुर, भोजुटोल, आशाटोल पहाड़पुर के लगभग आठ हजार की आबादी भयभीत हैं. पंचायत समिति सदस्य कृष्ण देव शर्मा, रामचंद्र शर्मा, सुबोध शर्मा, भोगी शर्मा, सुखो शर्मा, मोहन शर्मा, डिगो शर्मा सहित अन्य ने बताया कि कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि से गाँव के आवागमन भी बाधित हो गया है. प्रशासन की ओर से दो सरकारी नाव मुहैया कराया गया है. नवगछिया एसडीओ ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंता कार्य के लिए देर शाम निकल चुके थे. देर रात तक रिसाव का काॅनट्रोल हो जाएगा ।

