नवगछिया : अनुमंडल इन दिनों एक के बाद एक दुस्साहसिक घटनाओं से कांप उठा है. मालूम हो कि पांच दिन पहले 16 अगस्त को नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल के पास भाजपा नेता के भाई दरोगी सिंह की हत्या शूटरों ने कर दी थी. इस घटना में अब तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है .
Total Downloads: 313
10 अगस्त को डिमहा गांव के युवक का रंगरा के चापर गांव से अपहरण कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया. इसी माह रंगरा थाना क्षेत्र के हरनाथचक में डायन कह कर महिला की हत्या कर ट्रेन के आगेफेंक देने की घटना ने आम लोगों को झाकझोड़ दिया था.

रंगरा में ही पिछले माह मधेपुरा के चालक की हत्या का मामला सामने आया था जिसका उदभेदन अब तक पुलिस नहीं कर सकी. विगत माहों में खरीक के ध्रुवगंज पेट्रोल पंप कर्मी हत्याकांड, गोपालपुर के सैदपुर में विनय कुमर हत्याकांड, खरीक के नवादा के पास बहत्तरा के शिक्षक हत्याकांड, लोकमानपुर में डायन कह कर महिला की हत्या करने की घटना ने व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है

