नवगछिया :- नवगछिया थाना क्षेत्र के मक्खा तकिया चौक पर सुबोध साह के जनरल स्टोर दुकान में रविवार की देर रात्रि चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर नगदी सहित हजारों रुपए मूल्य के सामान की चोरी कर ली इस बाबत दुकानदार सुबोध गुप्ता ने नवगछिया थाने में अपना एक लिखित आवेदन दिया है.
Total Downloads: 78
थाने में दीए अपने लिखित आवेदन में सुबोध गुप्ता ने बताया है कि पिछले शनिवार की रात लगभग 8 बजे दुकानदारी के बाद मैं दुकान बंद करके अपने घर चला गया. और दिन भर के दुकानदारी के जमा लगभग ₹15000 की नगद राशि गल्ले में रख दिया.

जिसे अगले दिन महाजन की बकाया की राशि देनी थी. जब मैं रविवार की सुबह 6 बजे दुकान खोलने के लिए दुकान के समीप पहुंचा तो देखा की दुकान का शटर टूटा हुआ है. शटर उठाकर अंदर गया तो देखा की दराज के गल्ले में रखे 15000 की नगद राशि और ईजी कूपन, के अलावा कई समान गायब थे. इस मामले को लेकर नवगछिया पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की.

