नवगछिया : नवगछिया में अतिक्रमण हटाने का अभियान प्रशासनिक स्तर से स्थगित कर दिया गया है. मालूम हो कि सोमवार से नवगछिया अनुमंडल प्रशासन से अतिक्रमण हटाने को लेकर ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को सूचना दी थी. अनुमंडल पदाधिकारी राघवेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों के अनुरोध और सावन माह को देखते हुए अभियान को तत्काल स्थगित कर दिया गया है. प्रशासनिक स्तर से जमीन की मापी कराने का भी निर्देश दिया गया है. मापी के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जायेगी.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 49
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
