नारायणपुर- प्रखंड के माध्यमिक उच्च विद्यालय नारायणपुर में छात्रों से रजिट्रेशन में अवैध वसूली पर नारायणपुर वीडीओ सत्येन्द्र सिंह एवं जिला राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के साधनसेवी मो. राजा मंगलवार को विद्यालय पहुँच कर अवैध वसूली की जांच की.
Total Downloads: 77
जिसमें छात्रों से पूछने पर बताया कि 240 रूपया लिया जा रहा है जिसमें कुछ छात्रों का दस रूपया लौटाकर 230 रूपया लिया जा रहा है. वीडीओ ने बताया कि रजिट्रेशन शुल्क 220 रूपया है. बच्चों से पंद्रह रूपया अधिक लिया जाता है. बीडीओ ने निर्देश दिया कि निर्धारित शुल्क ही छात्र से लें. ज्यादा लेने की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी.

प्रधानाध्यापक शिवेश झा ने बताया कि 15 रूपया अधिक लिया जा रहा है. जिसमें फोटो स्टेट, आने जाने का खर्च व अन्य खर्च है. बीडीओ ने कहा कि ऐसी बात है तो छात्रों को इसकी सूचना पठ पर लिखित छात्रों को दे. एवं रजिस्टर पर पारित कर लें. वहीं जिला साधनसेवी मो. राजा ने बताया कि नारायणपुर उच्च बिधालय से छः व शिवधारी सुखदेव उच्च बिधालय से तीन शिक्षिक अनुपस्थित पाए गए. जाँच के दौरान रजिस्ट्रेशन के नाम पर छात्रों से प्रति छात्र अवैध वसुली मामले, बच्चों की संख्या, शिक्षिकों की उपस्थिति पंजी, विद्यालय अभिलेख का खाता संधारण सहित अन्य बिंदु पर जाँच की गई. जिसे जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा स्प्ष्टीकरण पुछा जाएगा.

