नवगछिया : पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। बल्कि यह गर्मी अभी और सताएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक अच्छी बारिश होने का अनुमान नहीं है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 77
भागलपुर एवं आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से कम दबाव का क्षेत्र नहीं बन पा रहा है जिस कारण भागलपुर एवं आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश होने का अनुमान नहीं है।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन इससे कोई राहत नहीं मिलेगी बल्कि उमस और बढ़ेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
