नवगछिया : बिहार के सीमांचल क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीमांचल दौरे पर सड़क मार्ग होते हुए मुख्यमंत्री का काफिला पूर्णिया मंगलवार को पहुंचा. इस क्रम में वह सुल्तानगंज, भागलपुर नवगछिया होते हुए पूर्णिया की ओर रवाना हुए.

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर नवगछिया में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी. नवगछिया 14 नंबर सड़क और नेशनल हाईवे पर कुल 22 जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी.

मुख्यमंत्री के पूर्णिया दौरे को लेकर नवगछिया के जदयू व भाजपा के कार्यकर्ता नवगछिया के जीरो माइल, जानवी चौक सहित अन्य जगहों पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए फूल माला वह बैनर के साथ सड़कों पर खड़े नजर आए. नवगछिया से पूर्णिया काफिला बढ़ने के साथ मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं को गाड़ी से ही हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया. इस दौरान उनके साथ नवगछिया एसपी, भागलपुर डीएम, सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *