नारायणपुर –  जे पी काॅलेज नारायणपुर में गुरूवार को महाविद्यालय के संस्थापक शिवधारी बाबू के प्रतिमा का शिलान्यास तिलकामाझी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डाॅ नलिनीकांत झा व स्वामी अगमानंद जी महाराज ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया.

साथ ही कम्प्यूटरीकृत रसीद का विश्वविद्यालय का पहला सेंटर बनने का उद्घघाटन भी कुलपति के द्वारा माउस दबा कर किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो विभांशु मंडल व संचालन प्रो विवेकानंद त्रिपाठी व प्रीति गुप्ता ने किया.

महाविद्यालय परिसर में हो रहे कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घघाटन कर खेल का आनंद भी उठाया.कुलपति अपने सम्बोधन में कहा कि महाविद्यालय को धन की कमी नहीं होने दी जाएगी. अध्ययन के साथ छात्र छात्रा व शिक्षक  शिष्टाचार बनाये रखे. विश्वविद्यालय आयोग के नियमानुसार भवन की पूर्ति के साथ अन्य कार्य जरूरत रूपेण पूरा होगा.नेक से मूल्यांकन कराने में सभी का सहयोग मिलेगा.

 

कार्यक्रम को पूर्व कुलपति प्रो. क्षमेन्द्र कुमार सिंह, स्वामी अगमानंद जी महाराज, टीएनबी प्राचार्य प्रो आरपीसी वर्मा, पूर्व डीएसडब्लु प्रो ज्योतिन्द्र चौधरी, विज्ञान निरीक्षक प्रो जयनंदन सिंह, इतिहास के विभागाध्यक्ष सह डीन प्रो डी एन राय, प्रो श्रीकांत चौधरी सहित अन्य ने संबोधित करते हुए महाविद्यालय की छात्र छात्रा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रसंशा किया.

 

महाविद्यालय की छात्रा द्वारा कुलगीत, स्वागतगान व नृत्य काला का प्रदर्शन हुआ.प्राचार्य ने कहा कि प्रतिमा का उद्घघाटन जनवरी के पहले सप्ताह तथा नेक का मूल्यांकन फरवरी मार्च में करा लेने की बात कही है.सभी अतिथि को अंगवस्त्र व बुके भेंट कर सम्मानित किया गया.अंत में धन्यवाद ज्ञापन पूर्व प्राचार्य प्रो जितेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया.

कुलपति को नारायणपुर के मुखिया नरेन्द्र कुमार ने प्राथमिक विद्यालय काॅलेज टोला के लिए महाविद्यालय की चारदिवाली के बाहर वाली जमीन को हस्तांतरित कराने की मांग किया.अभाविप कार्यकर्ता सुमित कुमार के नेतृत्व में शिक्षक व पीजी पढाई की मांग की.बीएड में फीस वृद्धि पर कुलपति ने कहा पहले दो लाख रूपया लगता था.अब एक लाख पाँच हजार से ज्यादा मांगने पर तुरंत शिकायत करे उन पर कारवाई की जाएगी.मौके पर पूर्व प्राचार्य एस एन सहाय, डाॅ राजीव कुमार, प्रो जुलेश्वर, प्रो राजवंश यादव, प्रो शैलेन्द्र, प्रो सत्येन्द्र, पूर्व सीनेट सदस्य सत्यम प्रियदर्शी, राजकिशोर चौधरी, सुदामा साह, पुर्व बीईईओ रणबिजय यादव,  सहित अन्य सैकड़ों अभिभावक व बुद्धिजीवी मौजूद थे.वही महाविद्यालय में चल रहे पार्ट वन की परीक्षा में 229 परीक्षार्थी शामिल हुए थे.उन्होंने गर्मी में चार कमरों में परीक्षा ली जा रही थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *