साध्वी से दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने भले ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम को 20 साल की कैद की सजा सुना दी हो, लेकिन उसके गुंडों द्वारा मचाये गये गये उपद्रव में कई परिवारों के चिराग बुझ गये। सैंकड़ों परिवार बेसहारा हो गये। इस तांडव में बिहार के भी एक युवक की जान चली गई।

राम रहीम के गुंडों द्वारा मचाये तांडव में बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे के एक युवक की जान चली गयी। घटना के तीन दिनों बाद दिल्ली पुलिस ने पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा है। परिजन शव लाने के लिए दिल्ली रवाना हो गये हैं।

जानकारी के अनुसार, गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के चफवां गांव निवासी स्व. गरू साह के पुत्र वीरेंद्र साह विदेश में नौकरी करते थे। तीन माह पूर्व ही वो विदेश से वापस घर आये थे। घर आने के बाद वे पांच दिन पहले दिल्ली में मेडिकल कराने गये थे।

वहां से वापस लौटने के क्रम में वे नई दिल्ली के आनंद बिहार रेलेवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पहुंचे। जहां राम रहीम के गुंडों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इसी क्रम में स्टेशन पर भगदड़ मच गयी. जिसमें वे नीचे गिर गये, थोड़ी ही देर बाद उनके मौत हो गयी।

उनका मोबाइल फोन बंद होने के कारण परिजन काफी चितिंत थे। इसी बीच दिल्ली पुलिस का फोन परिजनों को आया कि आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर राम रहीम लोगों द्वारा किये गये हिंसक घटना के दौरान विरेंद्र साह की मौत हो गयी है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। सबका रो-रो कर बुरा हाल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *