बिहार में दारोगा की बहाली का नया फाॅर्मूला आया है. अब शारीरिक परीक्षा की बजाए उम्मीदवार को प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पहले पास करनी होगी तब जाके उसे शारीरिक परीक्षा देना होगा. अभी आवेदक को शारीरिक परीक्षा पास करने के बाद लिखित परीक्षा देनी होती थी. नई व्यवस्था में बहाली राज्य कर्मचारी चयन आयोग की बजाए पुलिस अवर सेवा आयोग के माध्यम से होगी.

मंगलवार को कैबिनेट ने बिहार पुलिस मैनुअल में संशोधन को मंजूरी दे दी. कैबिनेट विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने बताया कि कुल रिक्तियों का आधा प्रोन्नति से भरा जाएगा. बहाली के पदों का 1% राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए आरक्षित होगा.

डीजीपी हरेक वर्ष जुलाई में प्रोन्नति वाले पदों की सूची बनाएंगे. बाकी पद सीधी भर्ती से भरेंगेे. उर्दू के जानकार दारोगा के पद भी सीधी भर्ती से भरे जाएंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *