नवगछिया: स्थानीय श्री श्री 108 दक्षिणेश्वरी माँ काली मंदिर में अखण्ड रामचरित्र मानस पाठ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सात ब्राह्मणों द्वारा 24 घंटो का अखण्ड पाठ में मुख्य यजमान पंडित रामाकांत मिश्र सपत्नी है । पंडितो में मुख्य रूप से महेंद्र कुमर, अखिलेश आचार्य, कौशल ठाकुर, जयप्रकश मिश्र, पुरुषोत्तम झा, हरिनंदन राय और नरेश झा की देख रेख में हो रहा है ।
Total Downloads: 75
पंडित अजीत पांडेय बताया कि पिछले 11 वर्षों से होता चला आ रहा है आज सुबह मंत्रोच्चार के बाद पाठ शुरू हुआ जो कि कल दिन के 12 बजे तक पाठ सम्पन्न के तदनुपरांत हवन का आयोजन होगा उसके बाद महाआरती के बाद ब्राह्मण भोजन और प्रसाद वितरण होगा।


मौके पर सहयोगी के रूप में ओम कश्यप, कृष्कान्त, वैष्णवी, सुमित भगत, भोला शर्मा, गणपत भगत, प्रदीप सर्राफ इत्यादि थे ।
