गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के धरहरा के मलेशिया में कार्यरत ई रवि कुमार की पत्नी कंचन कुमारी 28अगस्त से अपनी ससुराल धरहरा से गायब है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 75
कंचन के भैंसुर दुर्गेश कुमार ने गोपालपुर थाना में इसको लेकर गुमशुदा होने का आवेदन दिया. वहीं कंचन के चचेरे भाई विभूति सिंह ने ससुराल वालों पर अपहरण का मामला दर्ज करवाया है.

अभी तक कंचन कुमारी का पता नहीं चलने के कारण गोपालपुर पुलिस को परेशानी में डाल दिया है. गोपालपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि वैञानिक तरीके से अनुसंधान किया जा रहा है. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

