नवगछिया: गोपालपुर थाना क्षेत्र के धराहरा निवासी इंजीनियर रवि कुमार की पत्नी कंचन देवी के लापता हो जाने के 13 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. घटना के बाद मंगलवार को लापता महिला के पिता लक्ष्मी सिंह घर नवटोलिया गोपालपुर ने भागलपुर डीआईजी से मिलकर अपनी पुत्री की बरामदगी के लिए गुहार लगाई है. महिला के पिता लक्ष्मी सिंह ने बताया कि उसकी पुत्री एक सितंबर से लापता है. उन्होंने अपनी पुत्री की हत्या कर शव को गायब कर दिए जाने की आशंका व्यक्त की है.
Total Downloads: 75
इस संबंध में उन्होंने नवगछिया एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन को आवेदन भी दिया है. वही बुधवार को एसडीपीओ ने लापता महिला कंचनदेवी के माता-पिता का बयान दर्ज किया है. एसडीपीओ ने कहा की पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर महिला घर छोड़ कर कहाँ जा सकती है इस संबंध में पुलिस छानबीन कर रही है. एसडीपीओ ने बताया कि पूर्व में महिला के चचेरे भाई ने गोपालपुर थाना में महिला के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. लापता महिला ने घर में एक पत्र भी छोड़ कर गई थी. जिसमें उन्होंने लिखा था कि मेरा मेरे पति से विवाद चल रहा है इसलिए मेरा पति हमें छोड़कर मलेशिया में रहता है मैं अपनी मर्जी से घर छोड़कर जा रही हूं. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस इस बिंदु पर छानबीन कर रही है.

आखिर महिला कहां गई है. इस संबंध में महिला के पति ससुर सदानंद सिंह एवं भैसुर दुर्गेश सिंह से भी पूछताछ की जा रही है. तत्काल पुलिस गिरफ्तारी पर रोक लगाई हुई है. पुलिस महिला की बरामदगी के लिए प्रयासरत है .जरूरत पड़ी तो गिरफ्तारी का आदेश भी निकाला जाएगा. इधर महिला के पिता लक्ष्मी सिंह ने बताया कि 5 दिसंबर 2014 को उनकी पुत्री की शादी रवि कुमार से हुई थी. शादी के बाद से ही वह मेरी पुत्री को प्रताड़ित कर रहा था इस संबंध में न्यायालय में मामला भी चल रहा है. इससे पूर्व रवि ने अपने अपहरण की झूठी साजिश भी रची थी जिसमें पुलिस ने पूरे मामले का उद्भेदन कर किया था . और सच्चाई सामने आ गई थी.

उन्होंने बताया कि अपहरण के साजिश में नकाम होने के बाद से रवि एवं उसके घर वाले मेरी पुत्री से अपना पल्ला झाड़ने के लिए साजिश में जुट गए थे. इसी साजिश के तहत उन लोगों ने मेरी पुत्री का को बिना हम लोगों को सूचना दिए रांची पागलों के अस्पताल में उसका इलाज करवा कर दस्तावेज ले लिया. इलाज करवा कर इलाज संबंधी कागजात अपने पास रखा और उसी साजिश के तहत उन लोगों ने मेरी पुत्री को एक सितंबर को लापता कर दिया है.

