नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के गनौल गांव में सोनु शर्मा की नवविवाहिता पत्नी सीता देवी की मौत घरेलू विवाद में किरोसिन तेल छिड़क कर आग में झुलसने से हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि सीता की शादी 5 माह पूर्व अप्रैल माह में हुई थी. मृतिका सीता नारायणपुर सनलाइट रेलवे ग्राउण्ड के पास सुनील शर्मा की पुत्री है.
Total Downloads: 72
पति सोनु पंजाब में मजदुरी का काम करता है।परिवारिक बिवाद में आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है. जिसे ग्रामीणों ने इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया. जहां डाक्टरों ने मृत बताया.

मौके पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि मामले में किसी ने आवेदन नहीं दिया है. पदाधिकारी परिजन का बयान लिए है.

