नारायणपुर- प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के बलाहा गांव में एक महादलित महिला को गांव के हि दबंगों द्वारा बांका के शंभूगंज मैं बीस हजार रुपये में बेचने का मामला प्रकाश मैं आया है. ग्रामीण सुत्र के अनुसार बलाहा राजपूत टोला कज दबंगों ने बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर सात माह पुर्व बेच दिया.

शंभूगंज वाले ने भी उसे दिल्ली ले जाकर महिला को बेचने की कोशिश की. जहाँ महिला गर्भवती हो जाने की बात कह बिरोध कर दी. उसके बाद उनलोगों ने महिला को बुरी तरह मारपीट कर खाई में फेक दिया. जिसे दुसरे दिन कचरा फेकने वाले द्वारा देखे जाने पर दिल्ली पुलिस को बताया गया जिसे दिल्ली पुलिस द्वारा उठाए जाने पर महिला बेहोश थी.

जिसे अस्पताल में इलाज कराकर महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन में नवगछिया का टिकट कटवाकर 450 रूपये साथ देकर भेज दिया गया नारायणपुर के बलाहा पहुंचने पर महादलित महिला काफी डरी सहमी व भयभीत है जो गरीबी व दबंगों के डर से पांच माह की गर्भवती महिला बेबस है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *