खरीक : ध्रुवगंज पेट्रोल पंप कर्मी मुकेश साह हत्याकांड मामले में आरोपित खगड़िया जिले के अमनी निवासी उमेश राम को खरीक पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. खरीक थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि बीते 24 जून को बेगूसराय के सकलदेव खगड़िया के उमेश राम समेत सभी 4 अपराधियों ने ध्रुव गंज पेट्रोल पंप कर्मी मुकेश शाह की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी इन चार आरोपियों में उमेश राम समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है
Total Downloads: 72
हत्याकांड का मास्टरमाइंड बेगूसराय के सकलदेव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही है .इस बाबत पुलिस बेगूसराय में रह रहे मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है. मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी होने पर हत्याकांड से जुड़े कई राज खुल जाने की संभावना प्रबल हो गई है.


