नवगछिया : बुधवार को नवगछिया नया टोला निवासी मंगल मंडल के 17 वर्षीय पुत्र लव कुमार को गांव के ही विकास कुमार और रविंद्र कुमार ने घर के बाहर गोली मारे जाने के बाद गंभीर अवस्था में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर मायागंज रेफर किया गया था. जहां मायागंज अस्पताल में उसकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है. उसके शरीर के कंधे पर लगी गोली अभी भी कंधे में ही फंसी हुई है.
Total Downloads: 72
गोली नहीं निकलने के कारण युवक के परिजन गहरे सदमे में है. और किसी अप्रिय घटना को लेकर चिंतित हो रहे हैं. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मायागंज अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टर ने कहा है कि उसके शरीर में लगी गोली 2 दिन बाद निकाली जाएगी. वही परिजनों ने बताया कि अपराधियों के द्वारा लगातार हम लोगों को धमकी दी जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन डरे सहमे हुए हैं.

मालूम हो कि घटना के बाद घायल के बयान पर नया टोला के विकास कुमार और रविंद्र कुमार को नामजद आरोपी बनाकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. मालूम हो कि घटना के 3 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर हैं अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. इसके अलावा युवक को गोली लगने के बाद गांव के ही संतोष मेहता द्वारा इलाज में उसका सहयोग करने पर अपराधियों द्वारा उसे भी धमकी दी जाने की बात कही गई थी. वही नवगछिया थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांशु ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है जल्दी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

