नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र केमधुरापुर बाजार में मंगलवार को दोपहर लगभग दो बजे बाईक के डिक्की से डेढ लाख रूपये उच्चकौं ने उड़ा लिये. प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि पहाड़पुर निवासी खाध बीज बिक्रेता नवल शर्मा स्टेट बैंक से डेढ लाख रूपया निकासी कर कपड़ा व मोबाइल खरीददारी को लेकर बाजार में दुकान किनारे बाईक खड़ी कर गए.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 70
वापस लौटने पर डिक्की खुला पाकर रोने लगे व डेढ लाख रुपए गायब की बात कहीं.

व इधर उधर फोन से सुचना देकर खोजबीन की. वहीं थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि किसी ने थाने में आवेदन नहीं दिया है. सुत्रों के द्वारा सुचना मिलने पर पुलिस मधुरापुर बाजार पहुंचे लेकिन किसी ने नाम पता तक नहीं बताया.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

