गोपालपुर : गोपालपुर प्रखंड मत्यस्य जीवी सहयोग समिति के सचिव सैदपुर बुद्धचक निवासी महेश्वरी सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ नाव के द्वारा गंगा नदी की बीच धारा में बहते युवक की जान अपनी जीवन की परवाह ना करते हुए बचाई.

महेश्वरी सिंह ने पीएचसी गोपालपुर में बताया कि हमलोग कटाव से विस्थापित होने के बावजूद गंगा नदी के किनारे रह रहे है. गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे हमलोगों ने नदी की तेज धार में एक आदमी को बहते देखा. ततकाल हमलोग दो नाव को लेकर नदी की धारा में बहते युवक की नदी से निकाल कर ऑटो से पीएचसी गोपालपुर लाया.

जहाँ मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार ने उक्त युवक का समुचित इलाज किया. इलाज के बाद सामान्य होने के बाद उस युवक ने अपना नाम ज्योतिष यादव पिता रामानंद यादव व घर किशन टोली बरारी बताया. उसने बताया कि मंगलवार को ही मैं गंगा स्नान हेतु नदी में गया था. स्नान करने के दौरान अचानक तेज धार में चला गया. फिर मुझे कुछ भी याद नहीं है.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *