गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के तेलहारी टोला डिमाहा में फसल चराने के विवाद में आधे दर्जन लोग घायल हो गये हैं. सभी घायलों का इलाज पीएचसी गोपालपुर में किया जा रहा है. एक पक्ष के योगेन्द्र यादव व रघुबीर कुमार घायल हैं तो दूसरे पक्ष ले प्रेम कुमार शर्मा, राजेश शर्मा, किशोर कुमार, अजय कुमार घायल हैं. प्रेम कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है.
Total Downloads: 119
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार स्वयं सभी घायलों का इलाज कर रहे हैं. दूसरी ओर थाना क्षेत्र के तिरासी गाँव की सुशीला देवी ने अपने पडोसी विष्णुदेव शर्मा व सावित्री देवी पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है.

सुशीला देवी का इलाज पीएचसी गोपालपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने किया. पीएचसी में पुलिस बल के साथ पहुँचे दारोगा प्रेम कुमार ने बताया कि फिलहाल सभी घायलों का इलाज करवाया जा रहा है. दोनों पक्षों के आवेदन के आलोक में थानाध्यक्ष के निर्देश पर जाँच कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

