खरीक: खरीक के नया टोला भवनपुरा दुर्गा मंदिर परिसर से मोस्ट वांटेड शातिर गयानंद यादव को खरीक पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है. गयानंद यादव को गिरफ्तार करने के बाद खरीक पुलिस दुर्गा मंदिर परिसर से निकली ही थी की गया नंद के समर्थकों ने आक्रोश में हवाई फायरिंग शुरू कर दी.

दुर्गा मंदिर परिसर में हवाई फायरिंग किए जाने से लोग दहशत में आ गए. जब ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस फिर दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची तो मौके से अपराधी गया नंद के समर्थक भाग गए थे. स्थानीय लोग बता रहे हैं कि आक्रोश में समर्थकों ने जमकर फायरिंग की थी.

हालांकि पुलिस कर रही है कि अपराधियों ने 2 चक्र ही गोलियां चलाई थी. खरीक के थानाध्यक्ष सुधीर राम ने बताया कि गयानंद यादव कई जघन्य मामलों में आरोपी है और इन दिनों वह पुलिस के टॉप टारगेट पर था. उन्होंने कहा कि दुर्गा मंदिर परिसर में गोलीबारी करने वालों के विरुद्ध भी पुलिस कार्यवाही कर रही है. देर रात पुलिस गया नंद के समर्थकों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....