नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी खरीक 14 नंबर सड़क के किनारे जमुनियां गांव के समीप तेतरी निवासी जनार्दन सिंह के आम बगीचे में सड़क से तीन सौ मीटर अंदर बगीचे में 30 वर्षीय महिला की सर कटी लाश बरामद हुई है. महिला का सर काट कर हत्या की गई है. हत्या के बाद अपराधी धार को वहीं छोड़ कर सर को कहीं और फेंक दिया है. शव को देखने से लग रहा कि महिला की हत्या दो दिन पहले की गई है. हत्या के दो दिन हो जाने के कारण शव फूल गया है और शव में कीड़े लग गए हैं।महिला हरा रंग का सूट व पीले खाकी रंग का सलवार पहने हुई है

महिला के हाथ मे चमकीले रंग का रेडीमेड कंगन पहने हुए. महिला के दोनों पैर की उंगलियों में कत्तई रंग का आलता लगा हुआ है. महिला के शरीर मे कही कोई जख्म निशान नहीं है. जहां से महिला का शव बरामद किया गया है. वहां पर न तो खून के निशान मिले न ही महिला द्वारा हत्या के विरोध में नॉकझोंक या हाथापाई किये जाने का कोई निशान महिला के पैर में चप्पल भी नहीं था. शव को देखने से लग रहा था कि महिला की हत्या कहीं और करके सर उसी जगह काटा गया प्रतीत होता है. मृत महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है.

बगीचे में शव होने की सूचना पर नवगछिया एसपी पंकज सिन्हा, एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन, नवगछिया थानाध्यक्ष संजय कुमार शुधांशु, परबत्ता थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव घटना स्थल पर पहुंचे. जहां पुलिस पदाधिकारियो ने घटना स्थल की गहन जांच की. इस दौरान पुलिस ने महिला के सर की खोज बीन की लेकिन सर कही नहीं मिला. पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ भी की लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई. घटना स्थल की जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।नवगछिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि महिला की हत्या उसे पूरे विस्वास में लेकर उसे जहर या नशा खिलाकर उसे अचेत कर किया गया है.

उन्होंने ने आशंका व्यक्त की की महिला की का सर कही और काटा गया और धार को यहां लाकर फेंक दिया या फिर उसकी पूर्व में हत्या की गई और बाद में शव को यहां लाकर पहचान छुपाने के लिए इसका सर काटकर गायब कर दिया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि शव की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है. महिला की शव की तस्वीर को सीमावर्ती जिले के थानों को भेजा गया है. नवगछिया एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि महिला की हत्या हुई है. महिला की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस शव की पहचान के लिए प्रयास कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *