नारायणपुर : प्रखंड के सतीयारा मैं रविवार को किराना दुकानदार लखनलाल चौरसिया के दुकान पर उधार नहीं देने पर गांव के हि श्याम राम ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की ग्रामीणों की सुचना पर दुर्गा मंदिर में तैनात सअनि कांमेशवर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच एक लोडेड देशी कट्टा व दस जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया.

ग्रामीणों के अनुसार श्याम बराबर कभी मुर्गा फार्म तो कभी आँटो चालक से बात बात मैं गोलीबारी कर दहशत फैला कर बर्चस्व दिखाते रहते थे. पुर्व मैं भी कई बार चोरी व छीनतई मामले मे जेल जा चुका है.

वहीं थानाध्यक्ष रामबिचार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से लोडेड देशी कट्टा व दस कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में नवगछिया भेजा गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *