नवगछिया : पूरे विधि विधान के साथ 10 दिन पूजा अर्चना करने के बाद रंगरा के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में स्थापित मां भगवती देवी दुर्गा की प्रतिमा को विजयादशमी के दिन भक्तों ने अंतिम विदाई दी. गांव के पास कहीं पोखर में मां देवी दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया.
Total Downloads: 186
विसर्जन के समय भक्तों की आंखें नम थी तो कई भक्त जोर-जोर से गगनभेदी नारे लगा रहे थे कि अगले बरस तू जल्दी आना मां। इन्हीं नारों के साथ ग्रामीणों ने मां भगवती देवी दुर्गा को अंतिम विदाई दी.

इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान रंगरा ओ पी के थानाध्यक्ष अनि ए के आजाद संभाल रहे थे. इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष गौतम सिंह, सचिव प्रभाकर ठाकुर तथा बरुन सिंह, अशोक सिंह, शैलेन्द्र ठाकुर, बबलू सिंह, लक्ष्मण सिंह, बमबम सिंह, अमर सिंह, पिंटू, अजित, निक्की, सज्जन, सड्डू, आशीष एवं सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया.

