नवगछिया: नवगछिया के मकंदपुर चौक स्थित बन रहे पुलिया व मकनपुर रेलवे फाटक पर हो रहे ओवरब्रिज निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने की वजह से आये दिन लोगो को हो रही ओरेशनी के कारण गोपालपुर थाना क्षेत्र निवासी रिंकू कुमार झा ने नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश को आवेदन देकर इन समस्या से अवगत कराया.आवेदन के आलोक में एसडीओ ने कार्रवाई करते हुए सहायक अभियंता पथ निर्माण विभाग नवगछिया के विरुद्ध धारा 133 1ए एवम धारा 133 1 इ के तहत कार्रवाई करते हुए नोटिस दिया है.
Total Downloads: 120
एसडीओ द्वारा आवेदन के आलोक में किये गए अवलोकन के द्वारा उन्होंने पाया कि अनुमंडल चिकित्सालय जाने वाले मार्ग पर मकनपुर चौक के समीप पुलिया का निर्माण बढ़ से पूर्व करवाया जाना था मगर अब तक पुलिया निर्माण नहीं होने पर आये दिन जाम की समस्या लगी रहती है इसके कारण विधि व्यवस्था की समस्या भी उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है.

इसके जिम्मेदार सहायक अभियंता पथ निर्माण विभाग नवगछिया द्वारा समय पर पुलिया का निर्माण नहीं कराया जाना है. इसको लेकर कार्रवाई करते हुए निर्धारित तिथि को न्यायालय में दाखिल होकर कारण बताओ नोटिस देने को कहा गया है कि सहायक अभियंता के विरुद्ध धारा 133 का आदेश संपुष्ट क्यू नहीं किया जाय.

