नवगछिया : छात्र संघ चुनाव में जीबी कॉलेज नवगछिया एवं एमएएम कॉलेज नवगछिया में विद्यार्थी परिषद का दबदबा रहा। एमएएम कॉलेज में छह पदों पर परिषद की छात्राएं निर्विरोध चुनी गई हैं। उपाध्यक्ष पद पर काजल कुमारी, सचिव नीलू कुमारी, संयुक्त सचिव विद्या भारती, वर्ग प्रतिनिधि में शिवानी, प्रतिज्ञा और किरण कुमारी निर्विरोध चुनी गई। जीबी कॉलेज में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अनुज कुमार, शक्ति कुमार और संयुक्त सचिव पद पर अरविंद कुमार निर्विरोध चुने गए।

तीन पदों में से दो पर निर्विरोध राजद और एक पर अभाविप चुने गये

नारायणपुर। संवाद सूत्र

प्रखंड के जयप्रकाश महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में नाम वापसी के दिन 11 नामांकित उम्मीदवारों में से किसी ने नाम वापस नहीं लिया। निर्वाची पदाधिकारी सह प्राचार्य प्रो विभांशु मंडल ने बताया कि कुल सात पदों में तीन पद उपाध्यक्ष में कुमार सौरभ, संयुक्त सचिव में दिलखुश कुमार (दोनों छात्र राजद) एवं वर्ग प्रतिनिधि में अभाविप के रजनीश कुमार एकल नामांकन पर निर्विरोध हुए। अध्यक्ष पद पर अभाविप के अनिल कुमार रविदास व छात्र राजद समर्थित कृष्णा कुमार यादव व सचिव पद पर छात्र राजद के अविनाश कुमार व अभाविप के चित्तरंजन कुमार के बीच कड़ा मुकाबला है ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *