भागलपुर: किसे पता रहता है कि घर से निकलते हुए उसकी मौत उसका इन्तजार कर रहा है. हाल के कुछ दिनों में भागलपुर हादसों का शहर हो गया आज तकरीबन 10 बजे भागलपुर से सटे जगदेसपुर थाना क्षेत्र के सिंगनां गांव के पास मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 पर खड़े ट्रक से बाइक की टक्कर होने से दो नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत हो गयी.
Total Downloads: 387
बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर ब्रेक डाउन होने की वजह से शुक्रवार की देर रात से ही एक ट्रक खड़ा था, जिसमें बाइक सवार युवक ने पीछे से टक्कर मार दी. ट्रक से जोरदार टक्कर होने की वजह से बाइक पर सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बताया यह भी जा रहा है कि ये तीनों भागलपुर से देवघर बाइक से जा रहे थे.

मौत भी क्या खेल खेलती है. अब से कुछ देर कौरव जगदेसपुर थाना घटनास्थल पर पहुँच गयी है, और पता लगाया जा रहा है कि ये तीनों कोंन है? एक के पास से कल की जेसीडी से रांची की रेलवे टिकट बरामद हुई है. समाचार लिखे जाने तक बॉडी को थाने ले जाया जा रहा था. अभी थानेदार कुछ भी नहीं बता पा रहे थे.

