नवगछिया : इस्माईलपुर के पश्चिमी भिठ्ठा पंचायत के वार्ड एक में बिजली का करंट लगने से रघूनंदन मंडल के पुत्र सुबोध मंडल की मौत हो गई. बताया जाता है कि सुबोध मंडल अपने घर में लगी बिजली का काम कर रहा था इसी दौरान वह करंट की चपेट में आगया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 119
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूबोध मंडल की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना इस्माईलपुर पुलिस को दी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

वहीं युवक की मौत से गांव में मातम का माहौल उत्पन्न हो गया. युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

