नवगछिया : भवानीपुर में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में ओवरऑल पीयूष पहलवान ने बाजी मारकर अव्वल स्थान प्राप्त किया. दूसरे स्थान पर दीपक कुमार और तीसरे स्थान पर विपिन कुमार रहे. इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन कर विजेता प्रतिभागी को पुरस्कार वितरण किया. इस अवसर पर पर दंगल समिति दंगल समिति के सचिव सह युवा दंगल प्रतियोगिता के अध्यक्ष प्रशांत कुमार उर्फ पिंटू यादव, अशोक जयसवाल, बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिनव सिंह आदि अन्य भी थे.
Total Downloads: 119

देवी जागरण का आयोजन

नवगछिया : भवानीपुर गांव में काली पूजा के अवसर पर देवी जागरण का आयोजन किया गया. इस अवसर पर रंगरा थानाध्यक्ष एके आजाद, रंगरा के बीडीओ राजीव रंजन, मजिस्ट्रेट नारायण दास ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया. इस अवसर पर जागरण समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार यादव उर्फ पिंटू यादव, काली स्थान के व्यवस्थापक गोविंद यादव, कोषाध्यक्ष मदनदास आदि भी थे. इस अवसर पर बंगाल के कलाकारों द्वारा देवी जागरण का कार्यक्रम किया गया. जिसके सफलता के लिए संजीत यादव सिंटू झा कैलाश यादव ने सहयोग किया.

