गोपालपुर : छठ पूजा हेतु गंगा स्नान के दौरान बारह वर्षीय बालक के डूबने से मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार निवासी विनोद पोद्दार का बारह वर्षीय पुत्र शिवम कुमार अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान करने बुद्धूचक गंगा घाट गया था. स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया .स्थानीय गोताखोरों के द्वारा काफी मशक्कत करने के बाद मृतक शिवम के शव को गंगा नदी से निकाला गया.

प्रखंड राजद अध्यक्ष प्रमोद चौबे ने बताया कि बुद्धूचक गंगाघाट पर प्रशासन द्वारा किसी तरह की व्यवस्था नहीं की गई थी .जबकि बुद्धूचक गंगा घाट पर गोपालपुर प्रखंड के अलावे नवगछिया ,रंगरा चौक व कुर्सेला आदि जगहों से बडी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान को आते हैं. इस बारे में गोपालपुर के अंचलाधिकारी धनंजय कुमार से फोन पर संपर्क करने पर उनके मोबाईल का स्विच ऑफ बताया जा रहा था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *