अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देने के लिये गुरूवार को शहर के विभिन्न घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। चारोधाम, सतीधाम, राजघाट तथा कालीघाटों पर करीब एक लाख लोगों ने सूर्य को अर्घ्य दिये। अन्य वर्षों की तुलना में इस साल दंडी व्रतियों की संख्या अधिक रही।

इस दौरान विधायक सदानंद सिंह कालीघाट पर लोगों से मिले तो पूर्व सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने सभी घाटों पर पैदल घूम घूमकर लोगों को शुभाकमनाएं दी तथा व्रतियों को प्रणाम किये। इस दौरान पूर्व सांसद के साथ सेल्फी लेनेवालों का भी तांता लगा रहा।

शाहनवाज ने विभिन्न स्टॉलों से माइक से संबोधित करते शुभकामनाएं दी।

सतीधाम और चारोधाम घाट पर सर्वाधिक भीड़ रही जहां अभाविप, शिवप्रिया सेवा समिति, बाबू टोला युवा क्लब तथा राजघाट पर कांग्रेस तथा जागृति क्लब की ओर से स्टॉल लगाये गये जहां नि:शुल्क, दूघ ,अगरबत्ती , पानी आदि दिये जा रहे थे । इन स्टॉलों से जरूरी सूचनाएं भी प्रसारित की जा रही थी। प्रशासन द्वारा मेडिकल कैंप,एंबुलेंश, एसडीआरएफ की टीम,नौकाओं से गश्ती आदि के बंदोबस्त थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *