पटना :युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो.कारी सोहैब एवं युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने राजद के प्रधान महासचिव सह विधायक श्री मुन्द्रिका सिंह यादव जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार ने एक समाजवादी नेता एवं सामाजिक न्याय के एक मजबूत योद्धा को खो दिया है

Whatsapp group Join

वो जीवन भर गरीबों,पिछडों,दलितों,अकलियतों एवं शोषितों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ते रहे थे। वो बेवाक तरीके से अपनी बातों को रखते थे जिनकी कमी हमेशा पार्टी को खलेगी।

युवा राजद ने अपना अभिभावक और एक मार्गदर्शक खो दिया है। भगवान उनके आत्मा को शांति दे और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में दुःख सहने की ताकत प्रदान करें।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *