नवगछिया: कुमार गौरव, खरीक प्रखंड के राघोपुर गाँव में कल शुबह के अर्ग देने के दौरान 23 वर्षीय रौशन मंडल की डूबने से मौत हो गयी थी । गाँव के हीं नामामि गंगे योजना के संयोजक प्रमोद मंडल ने बताया कि डाला रखकर रौशन नहाने उतरा कछार होने के कारण पैर फिसल गया और जबतक लोग यह समझ पाते कि वह डूब गया है तब तक वह गंगा की धार में बह गया था।

रौशन पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था। इसी सावन माह में उसकी शादी हुई थी ।पुरे परिवार का खर्च रौशन ही वहन करता था।। प्रसासन के द्वारा कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हीं ऐसी घटना घटी।

बताते चलें कि यह गाँव भागलपुर लोकसभा के वर्तमान सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल एवं बिहपुर विधानसभा की विधायिका वर्षा रानी का है। शव का आज पोस्टमार्टम के बाद राघोपुर श्मसान घाट पर आज शव का अंतिम संस्कार किया जायगा।इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....