गोपालपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर अपनी बहन की ससुराल आये बालक की डूबने से मौत हो गई. सुकटिया बाजार पंचायत के मुखिया गौतम शर्मा ने बताया कि खगडिया जिले के अगुवानी डुमरिया के भोला मंडल का बारह वर्षीय पुत्र गोलू कुमार अपनी बहन की ससुराल छठ पर्व के मौके पर आया था.
Total Downloads: 119
प्रातःकालीन अर्घ्य के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण उसकी मौत हो गई .स्थानीय लोगों व गोताखोर की मदद से शव को गंगा नदी से निकाला गया. गोपालपुर पुलिस द्वारा शव को अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया.

पूर्व सांसद वरीय भाजपा नेता अनिल कुमार यादव ने एसडीओ नवगछिया को इसकी जानकारी दी.उन्होंने बताया कि बीडीओ गोपालपुर को घटना स्थल पर भेजा गया .सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा देने की जानकारी दी.

