खरीक प्रखंड : सांसद के पैतृक गांव राघोपुर के ननकार में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आगामी पांच नवम्बर से सात नवम्बर तक तीन दिवसीय डिज्नीलैंड मेला सह नाट्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन समाज सेवी बाल्मीकि मंडल की अध्यक्षता में किया जा रहा है.डिजिनीलैंड मेला में अनेक प्रकार का झूला और नाटकों का आयोजन की तैयारी जोरों पर है.

बांका के म्यूजियकल ग्रुप दुवारा नृत्य का भी आयोजन किया जाएगा.नाट्य कार्यक्रम का उद्घाटन के बाद सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल उद्घाटन करने के बाद स्थानीय ग्रामीणों की सभा को भी संबोधित करेंगे.

कार्यक्रम को सफल बनाने में मेला समिति के सदस्य राजेश कुमार,सुशील कुमार मंडल,प्रमोद कुमार, अनन्त कुमार गुप्ता,अरुण मिस्त्री ,दिलीप मंडल,राजू मंडल संतोष कुमार,गोबिंद कुमार आदि स्थानीय ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *