भागलपुर: युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने प्रेस बयान जारी कर बेगूसराय जिला के सिमरिया में सरकार के द्वारा आयोजित बुद्ध पूर्णिमा मेला में भगदड़ मच जाने के कारण चार लोगों की मौत पर गहरी संवेदना और दुःख प्रकट करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन में भगदड़ के लिए पूर्ण रूप से नीतीश कुमार की सरकार दोषी है
Total Downloads: 65
राज्य सरकार ने इस मेले के भीड़ के अनुरूप प्रशासनिक तैयारी नही की थी अगर सरकार द्वारा प्रशासनिक तैयारी पूर्णरूप से चुस्त और दुरुस्त रहता तो इस तरह का हादसा नही होता।

श्री यादव ने कहा कि इस घटना की नैतिक जिम्वेदारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को लेना चाहिए । इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराएं तथा दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही सरकार करें।भगदड़ मारे गये मृत के परिजनों को सरकार 20-20 लाख रुपया मुआवजा तथा आश्रितों को सरकारी नौकरी मुहैया कराए और घायलों का समुचित इलाईज के साथ 1-1 लाख रुपया मुआवजा दे।

