
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 286
नवगछिया : पूर्व मध्य रेल के सोनपुर डीआरएम एनके अग्रवाल ने कटिहार बरौनी रेल खंड पर बरौनी से लेकर बखरी स्टेशन तक का निरीक्षण किया. इस क्रम में डीआरएम ने ट्रेक के आस पास बाढ़ एवं कटाव का जायजा लिया. वे विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अपने सेलून से उतर कर रेलवे ट्रक और आगामी संभावनाओं का निरीक्षण किया. डीआरएम कुर्सेला पुल पर उतरे और वहां पर कोसी नदी के जल स्तर का जायजा लिया. जानकारी के अनुसार वे महेशपुर में भी अपने सेलून से उतर कर रेल ट्रेक की स्थिति का जायजा लिया. नवगछिया स्टेशन पर डीआरएम ने अपने सेलून से ही विभिन्न तरह की जानकारी अधिकारियों से ली. जानकारी के अनुसार डीआरएम के साथ अभियंताओं की भी एक टीम थी.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
