पटना में गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से आठ की मौत

पटना [जेएनएन]। पटना जिले फतुहा में गंगा नदी में स्‍नान के दौरान आठ लोगों की डूबने से मौत हो गई। अभी तक छह लोगों के शव गंगा नदी से निकाले गए हैं, जिनमें एक महिला समेत तीन बच्चे हैं। बाकी लोगों की तलाश अभी चल रही है।

बिहार के समस्‍तीपुर में पलटी ओवरलोड नाव, तीन की मौत, आठ लापता

समस्‍तीपुर [जेएनएन]। बिहार के समस्‍तीपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। बीच नदी में नाव पलट गई। इस हादसे में तीन की मौत हो गई। साथ ही 8 लापता बताये जा रहे हैं।

भाजपा नेताओं ने PM मोदी को बताया विवेकानंद का अवतार, तेज- तेजस्‍वी को वायरस

नालंदा [जेएनएन]। भाजयुमो की तीन दिवसीय कार्यसमिति के तीसरे दिन राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर के सभागार में भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्‍वामी विवेकानंद का अवतार बताया और लालू पुत्र को जंगल राज का अंतिम वायरस।

अब तंत्र-मंत्र से मोदी-नीतीश पर हमला करेंगे लालू, बोले- राजगीर में बनेगी CM की समाधि

पटना [जेएनएन]। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के राजगीर दौरे पर तंज कसते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि उनकी समाधि राजगीर में ही बनेगी।

जदयू को भाजपा नेता की नसीहत, बंद करें तेजस्‍वी की सेल्‍फी पर ‘डर्टी पॉलिटिक्‍स’

पटना [जेएनएन]। बिहार में सेल्‍फी पाॅलिटिक्‍स जारी है। सेल्‍फी को लेकर शुरू हुई सियासत पर जदयू और राजद नेताओं के बाद भाजपा नेता भी इसमें शामिल हो गये। एक ओर जहां सुशील मोदी ने तेजस्‍वी को पब्लिक लाइफ में ऐसी तस्‍वीरों से बचने की नसीहत दी है तो दूसरी ओर सीपी ठाकुर ने जदयू को नसीहत देते हुए कहा कि इस तरह की डर्टी पॉलिटिक्‍स बंद होनी चाहिए। यह राजनीति का निम्नतम स्‍तर है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *