फिल्म ‘शोले’ में बसंती का प्यार पाने के लिए वीरू पानी की टंकी पर चढ़ जाता है। चीख-चीख कर लोगों को बुलाता है और शादी न करने पर जान देने की धमकी देता है। ये तो हुई रिल लाइफ की बात। बिहार के बांका जिले में ठीक इसी तरह की कहानी देखने को मिली। लेकिन यहां प्रेमिका छत पर चढ़ गई और चीख-चीखकर प्रेमी से कहने लगी कि मुझसे शादी करो नहीं तो जान दे दूंगी।

प्रेमी की तरह से कोई रिस्पॉन्स न आया तो लड़की बिजली के पोल के पास पहुंच गई। पोल के पास जाकर प्रेमिका ने कहा कि मैं ऊपर चढ़ जाऊंगी और बिजली का तार पकड़कर मर जाऊंगी। प्रेमिका की जिद देखकर भी प्रेमी ने शादी तो नहीं की उल्टे घर छोड़कर भाग गया।

जानकारी के अनुसार, बांका जिले के शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शुक्रवार को घटी। सूरज कुमार सुल्तानगंज में लॉज में रहकर पढ़ाई करता था। उसी लॉज के पास रहकर मुंगेर की एक लड़की इंटर की पढ़ाई करती थी। दोनों एक ही कोचिंग में पढ़ते थे। साथ पढ़ाई करते हुए दोनों पहले दोस्त बने फिर एक-दूसरे से प्यार करने लगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *