
नवगछिया : नवगछिया बीडीओ ने नवगछिया के मध्य विद्यालय पासवान टोला और प्राथमिक विद्यालय जमालपुर का निरीक्षण किया. जमालपुर प्राथमिक विद्यालय में प्राचार्य व कुछ शिक्षक अनुपस्थित पाये गये. मिड डे मिल भी नहीं बनाथा. अनियमितता की बाबत बीडीओ ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण पूछने की बात कही है.

