नवगछिया :- एक ही दिन अलग-अलग जगहों पर सर्पदंश से एक महिला व एक बालक की मौत हो गयी है और एक महिला व एक युवक गंभीर हैं. दोनों का इलाज नवगछिया अस्पताल में किया जा रहा है. मृतकों में रंगरा के तीनटंगा दियारा के बुलटन दास की पत्नी नन्हकी देवी व गोपालपुर के कठचीरा निवासी गोपाल मंडल के 12 वर्षीय रंजन कुमार है.

इधर गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनगंज निवासी डब्लू शर्मा के पत्नी उम्र​ करीब 35 वर्षीय महिला शीला देवी सर्फ दंश से गंभीर रूप से घायल है. जानकारी मिली है कि नन्हकी देवी को घर में झाड़ू देने के क्रम में जहरीले सांप ने काट लिया,

जिससे कि ननकी देवी की हालत तुरंत गंभीर हो गयी. परिजन ने आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए लाया. जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया. मौत की सूचना से परिवारों में मातम छा गया है.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *